मकड़ाई समाचार हरियाणा- के यमुनानगर में एक नेपाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला नेपाल मूल की है, जो यहां एक किसान के खेत में काम कर रहे पति के साथ रह रही है। आरोप है कि गुरुवार देर रात 5 लोगों ने अचानक आकर परिवार को बंधक बना लिया। महिला के पति को मार-पीटकर रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद चार लोगो ने महिला के साथ दरिंदगी की। पांचवें की कोशिश के दौरान उसने चाकू उठा लिया तो इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नेपाल मूल का एक व्यक्ति पिछले 14 साल से गांव बलाचौर में एक किसान के पास नौकरी कर रहा है। वह अपने परिवार के साथ किसान के खेत में ही रहता है। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरुवार रात को वो सोए हुए थे तो अचानक पांच लोग आए, जिन्होंने उसके पति को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी चार ने गलत काम किया। जब पांचवां हरकत करने लगा तो उसने उसे धक्का देकर महिला ने चाकू उठा लिया। इसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए।
छछरौली पुलिस ने शिकायत के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि IPC की धारा-376डी, 452, 506, 342, 34 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला के अनुसार उससे गैंगरेप करने वाले देखने में एक विशेष समुदाय से लग रहे थे।

