jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पदभार ग्रहण करते ही एसपी सिंह ने कहा- गड़े मुर्दे भी उखाड़ेंगे और नए मामलों को भी निपटाएंगे

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद
होशंगाबाद जिले के नए एसपी गुरकरण सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार के बाद उन्होंने चर्चा में बताया की माँ नर्मदा की पावन नगरी में मैंने पदभार ग्रहण कर लिया है और अभी फिलहाल जिले की पूरी भौगोलिक स्थिति से परिचय कर रहा हूँ। आने वाले समय में जो लॉ एंड आर्डर चाहे वो त्योहारों के हो चाहे कोरोना के हों और खासकर जो क्राइम की स्थिति है जो अनसुलझे अपराध है उनको दोबारा नए उर्जा के साथ उनको सुलझाने की कोशिश की जायेगी। आपके मध्यम से सबसे कहना चाहूँगा मेरी कार्यप्रणाली में आमजन के साथ जुड़ना महत्वपूर्ण हिस्सा है और अच्छे लोगो से मै हमेशा जुड़ा रहूँगा और जो असामजिक तत्व है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि मैं अभी नया हूं, जितना भी चैलेंज है उसे पूरा किया जाएगा। एसपी ने आगे कहा कि जनरली लोगों के बीच पुलिस की इमेज नेगेटिव रहती है।

- Install Android App -

ऐसे में कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत लोगों से जुडऩे का प्रयास किया जाएगा। इससे लोग पुलिस को अपना समझेंगे और कानून व्यवस्था भी सुधरेगी। इसी तरह जिले में बढ़ रहे पेंडिंग मामलों को लेकर एसपी ने कहा कि गड़े मुर्दे भी उखाड़ेंगे और नए मामलों को भी चुनौतीपूर्वक निपटाएंगे।