jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

परीक्षा देने आई दो सगी बहनें प्रेमियों के साथ हुई फुर्र, दोनों पतियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है

बांदा। प्यार अंधा होता है, प्यार में ना उम्र की सीमा होती है,ना धर्म और ना जाति की। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सामने आया है। यहां दो शादीशुदा सगी बहनें अपने पतियों को छोड़कर अपने प्रेमियों के साथ फुर्र हो गईं। परेशान दोनों पतियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आगरा के रहने वाले दो व्यक्तियों की ससुराल बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में है।

- Install Android App -

दोनों पतियों ने पुलिस को बताया कि वो बीते 30 जनवरी को परीक्षा दिलाने आगरा से बांदा आए थे। यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां रुके थे। 31 जनवरी की रात उनकी पत्नियों को गांव के दो लोग बहला फुसला कर कही ले गए हैं। तलाश करने पर भी नहीं मिली है। दोनों अपने साथ अपना-अपना फोन भी लिए हैं।

दोनों पतियों ने पुलिस से फोन ट्रेस कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि एक शिकायत मिली थी, जिसमें दो शादीशुदा महिलायें लापता हो गयी हैं, उनके पति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।

महिलायें जसपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी शादी आगरा जिले में हुई थी। यहां पेपर देने आए हुई थी, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।