jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ब्रिज टूटने से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो नाले में गिर गए,युवक की मौत

 चंबा जिले में एक स्पैन ब्रिज के टूटने से एक युवक की मौत हो गई है। पुल टूटा तो उस पर से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी, जो कि नाले में गिर गए। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया।

- Install Android App -

हिमाचल प्रदेश | चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में एक स्पैन ब्रिज के टूट गया। इसकी वजह से दो ट्रक और एक बार नाले में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जब पुल टूटा तो उस पर से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी। तीनों वाहन नाले में गिर गए।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक स्पैन ब्रिज के टूटने से एक युवक की मौत हो गई है। पुल टूटा तो उस पर से दो बड़े ट्रक और ऑल्टो कार गुजर रही थी, जो कि नाले में गिर गए। घटना के बाद देर रात को राहत औऱ बचाव अभियान चलाया गया।

बीती रात को दो डंपर गुजर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। नाले में गिरने के बाद घायल को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष चंद (28) पुत्र प्रीतम चंद गांव मांडो तहसील भरमौर के रूप में हुई है। इस हादसे में विवेक ठाकुर (40) पुत्र सोमराज गांव व डाकघर बनीखेत घायल हुए है।इस पुल के टूटने से 9 पंचायतों की 25 हजार आबादी का संपर्क भरमौर और चंबा से कट गया है।