हरदा : नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा शनिवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के ऋण आवेदनों तथा क्रेडिट कार्ड के लिये आवेदन लिये गये। साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत पथ विक्रेताओं की प्रोफाइलिंग कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम एवं सिटी मिशन मेनेजर तरूण पाटिल द्वारा पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पथ विक्रेताओं को योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।

