jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

पीथमपुर में 22 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 33 से ज्यादा घायल

धार / पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर और निसरपुर में सोमवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक श्रद्धालु की जान चली गई, जबकि 33 से अधिक घायल हो गए।

पीथमपुर में 22 कांवड़िए घायल, एक की हालत गंभीर

पीथमपुर में एक तेज रफ्तार कार चालक ने ओवरटेक करते समय 22 कांवड़ियों को टक्कर मार दी। आक्रोशित भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। गंभीर घायल दीपक, कैलाश, मयूर, हिमांशु को एमवायएच इंदौर रेफर किया है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

- Install Android App -

निसरपुर में स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रॉली, एक कांवड़िए की मौत

वहीं दूसरी घटना निसरपुर के कड़मला की है, जहां स्टीयरिंग फेल होने से कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। रैलिंग तोड़ते हुए ट्रॉली उल्टी लटक गई। इस हादसे में एक कांवड़ यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक को कार ने टक्कर मारी, मौत

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में कार की टक्कर से पारस (22) पिता राजेश बोड़वाल निवासी मक्सी रोड की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ ओमकारेश्वर से कावड़ लेकर निकला था। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।