jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

पॉलिटेक्निक कालेज के सभागार में आनंद विभाग के एक दिवसीय अल्पविराम का आयोजन

आनंदित जीवन का मंत्र है “अल्पविराम”, सीखे जीवन को आनंदित बनाने के गुर
मकड़ाई समाचार हरदा। पालीटेक्निक कालेज के सभगार में राज्य आनंद संस्थान के एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसने महिला बाल विकास, जन अभियान परिषद, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं आम नागरिक के कुल 56 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने आनंदित जीवन जीने के गुर सीखे।

- Install Android App -

प्रशिक्षण में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर मुकेश करुआ व चेतन राय ने कई टूल्स कर माध्यम से बताया कि कैसे जीवन में आनंद बढ़ाया जा सकता है, कैसे रिश्तों में आई खटास को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति मुकेश शर्मा, आनंदम सहयोगी गजानंद मालवीय, गीता पांडे, सतीश शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। इस दौरन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करने हुए कहा कि या कार्यक्रम एकदम अद्भुत है, हमे लगा कुछ ट्रेनिंग होगी, लेकिन ये एकदम अलग कार्यक्रम रहा, जिसमे हमें हमारे जीवन को आनंदित करने के बारे में तकनीके सिखाई गईं। कार्यक्रम का समापन कौन है ज़िम्मेदार गीत गा कर एवं सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दे किया गया।