jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

पौधारोपण अभियान के अंतिम दिन विवेकानंद घाट पर किया सघन पौधारोपण, 514 पौधों का हुआ रोपण

मकड़ाई समाचार प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अंकुर पौधारोपण महा अभियान अंतर्गत आज अभियान के पांचवे दिन आयुक्त नर्मदापुरम माल सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह, अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम , एसडीएम वंदना जाट तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया , जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक कौशलेश तिवारी, जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया डी एस डांगी की उपस्थिति में जिला प्रशासन नगर पालिका द्वारा विवेकानंद घाट पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विवेकानंद घाट पर लगभग 514 पौधों का रोपण किया गया। कमिश्नर नर्मदापुरम ने भी नीम और करंज के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।