jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी

नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को भी प्रभारी मंत्री ने बधाई दी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने हरदा जिला पंचायत के अध्यक्ष गजेंद्र शाह एवं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद व जिला पंचायत के अन्य सदस्यों को निर्वाचन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हरदा खिरकिया एवं टिमरनी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों एवं पंच सरपंचों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने नगर पालिका हरदा में अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया और उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, तथा टिमरनी नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज व उपाध्यक्ष जयंत कौशल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । उन्होंने खिरकिया नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत खनूजा एवं उपाध्यक्ष विजयंत गौर व सिराली नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाश चंद्र तथा उपाध्यक्ष सचिन बूचा व निर्वाचित सभी पार्षदों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।