jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने कराई हत्या, परिजनों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां लीलापुर थाना क्षेत्र के नेकूहा बनवीर कच्छ गांव में एक युवक को उसकी प्रेमिका ने पहले उसे धोखे से घर बुलाया, जिसके बाद परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, लीलापुर थाना क्षेत्र के नेकूहा बनवीर कच्छ के 32 वर्षीय अभिनंदन सिंह का गांव की ही एक लगभग 50 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबध था। जिसका महिला के परिजन लगातार विरोध कर रहे थे। बावजूद इसके दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चलता रहा है। इसी बीच सोमवार की रात अभिनंदन को उसकी प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था। जिसकी भनक महिला के परिजनों को लग गई। इसी दौरान महिला के पति समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसके बाक उसके हाथ को काट दिया और आंखें भी फोड़ दी। आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई करते हुए शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी से वार किए। इतना ही नहीं, उसकी आंखें भी फोड़ दी। वहीं हल्ला होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अभिनंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की दो बेटियां हैं। लीलापुर थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतक के बड़े भाई आनंद सिंह ने बताया कि महिला ने युवक को अपने घर बुलवाई और पहले से अपने आदमियों को बैठाई थी। युवक के पहुंचने पर महिला ने उसकी हत्या करा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ रात में हम लोग गए तो शव लेकर वापस आए अन्यथा शव भी नहीं मिलता।

घटना को लेकर एडिशनल एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र लिलापुर के एक गांव में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौके पर जांच छानबीन और पड़ताल पता लगा कि उसके साथ काफी मारपीट की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को एक महिला द्वारा बुलाया गया था। हालांकि जहां उसे मारा पीटा गया, वहां के लोगों को यह कहना है कि युवक चोरी करने की नियत से आया था। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया और फिर मारपीट हुई। फिलहाल मृतक के परिजन की तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल छानबीन करते हुए जो भी सबूत मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।