jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

फायनेंस कम्पनी के कर्मचारी बने गुंडे : महिला के द्वारा लोन न चुकाने पर उसके नाबालिग बेटे को 14 दिन बंधक बनाकर रखा, जाने कहा का है मामला

महिला द्वारा समूह लोन की किश्त न चुकाने पर बैंक कर्मचारी उसके बेटे को उठाकर ले गए 14 दिनों तक बंधक बनाकर रखा इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झारखंड : प्रदेश के गढ़वा जिले में भवनाथपुर थाना क्षेत्र में निजी फायनेंस बैंक से कर्ज लेना महिला की परेशानी का सबब बन गया। माइक्रो बैंक फायनेंस द्वारा दिए गए कर्ज की किश्त समय पर न चुकानें पर वसूली करने वाले कर्मचारी उसके बेटे को अपने साथ ले गए और 14 दिनों तक उसे बंधक बना कर रखा। बताया जा रहा है कि इन 14 दिनों बच्चे को कई तरह की यातनाएं देकर उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस में शिकायत पर एसडीपीओ सतेन्द्र सिंह स्थानीय लोग और पुलिस अमले ने सबसे पहले बच्चे को मुक्त कराया और भवनाथपुर थाने मे मामला दर्ज कराया।फायनेंस बैक कर्मचारियो के इस दबंगाई की लोग निंदा कर रहे है।

महिला आशादेवी ने थानें में अपने नाबालिग बच्चे को बैंक कर्मचारियों द्वारा उठाकर ले जाने की लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने तुरंत दो नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की । पुलिस ने एक घंटे के अंदर शाखा प्रबंधक निगम यादव को गिरफतार कर लिया।शेष बैंक कर्मचारियों पर छापामार कार्यवाही जारी है। महिला के बेटे का नाम अनिश कुमार पिता संतोष राम निवासी रोहिणीया है।