jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

बड़ी खबर : स्कूल में विस्फोट 33 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती, कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल

Big News Cg : अंबिकापुर शहर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैस भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद बैलून में भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास मौजूद 33 से अधिक छात्र चपेट में आकर झूलस गये। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना में करीब 33 बच्चे घायल हुए है, सभी को सामान्य चोटे आई है, सभी की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक घटना अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आज दोपहर घटित हुआ।

बताया जा रहा है। कि हिंदू युवा एकता मंच के द्वारा स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी की जा रही थी। इसी के तहत स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैंस भरवाया जा रहा था। स्काई बैलून में गैस भरवाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान आसपास स्कूली बच्चे मौजूद थे। जिससे घटना के दौरान करीब 33 बच्चे इस विस्फोट की चपेट में आ गये।

- Install Android App -

घटना के तुरंत बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे।

उधर घटना की जानकारी होते ही कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होने घटना की जानकारी लेने के साथ घायल बच्चों का हाल जाना। कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में करीब 33 बच्चों को सामान्य चोट आई है, सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिल्कुल सही है। घटना कैसे हुआ, स्कूल परिसर में एयर बैलून में गैंस भरने का काम क्यों किया जा रहा था, इन सब बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है।