jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

बड़ी खबर हरदा : करणी सैनिकों ने भाजपा विधायक संजय शाह का किया विरोध, भाजपा समर्थकों और करणी सैनिकों में हुई नोक झोंक

हरदा : टिमरनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय शाह का लगातार कई गांवों में विरोध हो रहा है। पिछले तीन चार दिनों से लगातार उनके समर्थक जो गांव गांव जनसंपर्क कर रहे है । कई गांव में भाजपा के समर्थको को ग्रामीणों द्वारा भगाया जा रहा है। आज भाजपा प्रत्याशी संजय शाह अपने समर्थको के साथ ग्राम लोलागरा में प्रचार प्रसार करने के लिए गए। वही गांव में करणी सैनिकों ने उनका जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं नोक झोंक झूमा झटकी भी हुई। जिसके विडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए।
करणी सैनिकों का आरोप है। की शिवराज मामा की सरकार विश्वास घाती है। लिखित आश्वासन देने के बाद करणी सेना सहित सर्व समाज को धोखा दिया है। इसका विरोध हम करेगे।

- Install Android App -

वही करणी सेना परिवार के प्रमुख सुनील सिंह राजपूत ने कहा की बीजेपी सरकार के टिमरनी_विधानसभा मे, विधायक जी के विरोध के दौरान करणी_सेना_परिवार तह. सिराली के ग्राम लोलांगरा मे बीजेपी कार्यकताओ द्वारा करणी सैनिको के साथ झूमा झटकी व अभद्रता की गई छोटे छोटे करणी सैनिको पर हाथ उठाया है अब, गांव गांव विरोध होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है की यह बीजेपी कांग्रेस या अन्य दल नही है, यह करणी सेना है विरोध और तगड़ा होगा।

मालूम हो कि बीते दिनों महेंद्र गांव में भी दो युवकों ने भाजपा विधायक संजय शाह के विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल को कालर पकड़कर , अभद्रता करते हुए गांव खुटवाल से भगा दिया था। अभद्रता करने वाले युवक आदिवासी थे। और संजय शाह से नाराज थे। हालाकि उक्त मामले में भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के द्वारा दोनो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।