jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

बदमाशों ने दो युवकों को बांधकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

गुंडों कों इतने से पेट नहीं भरा तो युवकों की जूते से भी बाल खीच कर जमकर पीटाई की

प्रतापगढ़। खुलेआम गुंडई का लाइव वीडियो सामने आया है। प्रतापगढ़ में बेखौफ गुंडों ने दो युवको कों बंधक बनाकर डंडों से जमकर पिटाई की है। घंटे भर जंगल में बंधक बनाकर इलाके के गुंडों ने ऊपर से नीचे तक सैकड़ों डंडे युवकों के ऊपर बरसाए हैं। गुंडों कों इतने से पेट नहीं भरा तो युवकों की जूते से भी बाल खीच कर जमकर पीटाई की।

- Install Android App -

पूरा मामला मान्धाता थाना के गजेहड़ा जंगल का है। जहां दो पक्षों में गुंडई के वर्चस्व कों लेकर एक पक्ष बंधक बनाकर खुलेआम पिटाई की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लाइव पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हडकंप मचा हुआ है। ये खुलेआम गुंडई का वीडियो चार दिन पहले का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात दबंगों के विरुद्ध मान्धाता कोतवाली में मारपीट, बंधक बनाना, अवैध तमचा से धमकाने की गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब दबंगों की तलाश में जुटी हुई है। हाथ लगे वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि इलाके के दबंग किस तरह से बेखौफ होकर बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं। दोनों युवको कों गमछे से बांधकर उनको पीट रहे हैं। दबंगों को पुलिस और उनके नियम कानून का कोई भी खौफ नहीं दिखाई पड़ रहा है।

आपको बताते चले की रानीगंज इलाके के तबरेज और वसीक का कई दिनों से इलाके के सेबू और अरसद के बीच गुंडई का वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि चार दिन पहले सेबू और अरसद समेत कई लोगों ने दो युवक तबरेज और वसीक कों इलाके में घेरकर पकड लिया। जंगल में लेजाकर जमकर पिटाई की। फिर वहां छोड़कर फरार हो गए। वहीं सीओ रानीगंज अतुल अंजान का कहना है कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। दबगों कों जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।