jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का ऐलान पाकिस्तान को भी बना देंगे ” हिंदू राष्ट्र ”जानिए कैसे खबर जरुर पढे़

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने ऐलान की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनका एक लक्ष्य है भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना। जिसके लिए उन्होंने आह्वान करना शुरू कर दिया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का नारा दिया है। इस बार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सूरत मध्‍यप्रदेश के छतरपुर जिले से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर आए दिन मीडिया सुर्खियों में हैं। बागेश्वर बाबा ने अब ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी टेंशन में आ जाएंगे। दरअरसल गुजरात के सूरत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत क्या पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे।

हिंदू राष्ट्र को लेकर फिर बड़ा बयान

जानकारी के लिए बता दें कि बागेश्वर धाम कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री 10 दिन तक गुजरात के अलग-अलग शहरों में अपना दिव्य दरबार लगा रहे हैं। इसमें पहला शहर सूरत है, जहां दरबार का 27 मई को दूसरा और आखिरी दिन है। 26 मई को सूरत में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर फिर बड़ा बयान दिया|बागेश्वर बाबा ने ये भी कहा कि अब समय भागने का नहीं है, अब तो सनातन-हिंदुत्व के लिए और भगवान कृष्ण के लिए जागने का समय है। बागेश्वर बाबा ने इस दौरान सनातनियों से एक हो जाने का आग्रह भी किया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अरे तुम सनातनी तो हो ही हो, अगर कोई नाम के आगे अगर पूछे तो अब जात-पात का नाता तोड़ो, हम सब हिंदू एक हैं, ऐसा मुख से बोलो।

- Install Android App -

पाकिस्‍तान से पीओके संभल नहीं रहा है

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस दिन गुजरात में…भारत में हिंदू माथे पर तिलक लगाकर सड़क पर निकलने लगेंगे, उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा। भारत को ही नहीं पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर को राम और हिंदुस्तान की जरूरत है। पाकिस्‍तान से पीओके संभल नहीं रहा है।

मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं

26 मई को सूरत में धीरेंद्र शास्‍त्री ने ये भी कहा कि ‘मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मैं सिर्फ एक ही पार्टी से जुड़ा हूं, वह पार्टी है बजरंग बली की। गुजरात के लोगों के लिए उन्होंने कहा, ‘गुजरात के लोगों से जीतना मुश्किल है> मैं गुजरात की धरती को नमन करता हूं। यहां के लोगों की दुनियाभर में पहुंच है। आप लोगों से जीतना मुश्किल होता है।’ धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात के चार शहरों में 7 जून तक कार्यक्रम हैं। सूरत के बाद वो अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी दिव्य दरबार लगाएंगे। अहमदाबाद में 29 और 30 मई को दरबार लगेगा। 1 और 2 जून को राजकोट में तो 3 से 7 जून तक वडोदरा में रहेंगे