jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : मवेशियों से भरी आइसर पलटी, 35 मवेशियों की मौत, आइसर चालक फरार !

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के रहटगांव थाने के ग्राम टेमागांव के पास उन्द्राकच रोड पर एक खेत में रविवार सुबह मवेशियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार करीब 50 से अधिक मवेशियों में से लगभग 35 मवेशियों की ट्रक पलटने के बाद दम घुटने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों एवं पुलिस के जवानों के द्वारा ट्रक में फंसे मृत मवेशियों को बाहर निकाला जा रहा है। करीब 15 जिंदा बचे मवेशियों को गोशाला भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 6 बजे के आसपास की है।

हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि ट्रक में मवेशियों को किस व्यक्ति के द्वारा किस जगह से भर कर कहा ले जाए जा रहे थे। फिलहाल मृत मवेशियों का पशु चिकित्सकों के द्वारा पीएम किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने जेसीबी से गद्दा कर सभी मृत पशुओं को दफनाया जा रहा है।

- Install Android App -

एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया ने बताया कि सम्भवतः वाहन नर्मदापुरम जिले से होता हुआ छिदगांव रोड़ से टेमागांव की तरफ आ रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि पलटे वाहन में बैलों को भरकर ले जाया जा रहा था। जिसमें 35 की मौत हो गई है। वही करीब आठ से 10 मवेशी जिंदा बचे हैं। उन्होंने बताया कि पलटे वाहन के ड्राइवर व कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

SABHAR@BHASKAR