jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

अब चलती गाड़ी से गुटका-पान खाकर सड़क पर थूका तो खैर नहीं, इस राज्य के CM ने लिया कड़ा फैसला

मकड़ाई समाचार उत्तरप्रदेश | भारत में कई लोग हैं जो सड़क पर गुटका खाते हुए यहां-वहां थूक देते हैं। आपने भी ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो गाड़ी चलाते हुए हेलमेट या कार का शीशा उतार कर सड़क पर ही थूक देते हैं। अगर आपमें भी ऐसी आदत है तो अब इसे सुधार लीजिये। खासकर अगर आप यूपी में रहते हैं तो अब ये आपके लिए भारी पड़ सकता है। यूपी में साफ़-सफाई को लेकर कड़े नियम बनाए जा रहे हैं। इसमें अब कैबिनेट ने नया फैसले को मंजूरी देते हुए आर्डर जारी किया है कि अगर कोई सड़क पर थूकता नजर आया तो तत्काल उसका चालान काट दिया जाएगा। इसके पीछे सड़कों की साफ़-सफाई की वजह दी गई है।

- Install Android App -

 यूपी में सड़कों पर यहां-वहां गुटका थूकने वालों की कमी नहीं है। हाल ही में यूपी में एक सर्वे किया गया था। इसमें सामने आया कि यूपी की सड़कों की आधी सुंदरता लोगों के गुटका थूकने की आदत की वजह से खराब हो जाती है। इसके बाद कैबिनेट ने इस नए फैसले को मंजूरी दी है। धूल-मिट्टी तो झाड़ू लगाने से हट जाते हैं लेकिन गुटके के निशान सड़कों पर रह जाते हैं। ऐसे में लागू हो रहे नए नियम के मुताबिक़, अगर किसी ने सड़क पर पान-गुटका खाकर थूका तो उसे एक हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इस कानून को लागू करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इससे सड़कों की सुंदरता बनी रहेगी। यूपी सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। यूपी सरकार राज्य में परिवहन में भी बदलाव लाना चाह रही है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार अब इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को इन्वाइट कर रही है। इसके पीछे मकसद है राज्य में प्रदुषण का स्तर कम करना। इसके लिए अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस किया जाएगा।हाल ही में जारी किये गए बजट में भी पुराने वाहनों पर नियंत्रण के लिए स्क्रैपिंग नीति लागू करने की घोषणा की गई। पुराने वाहन नए के मुकाबले ज्यादा प्रदुषण फैलाते हैं। ऐसे में इनपर कंट्रोल कर प्रदुषण नियंत्रित किया जाएगा