बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बैतुल- मुखबिरी करने पर दबंगो ने युवक के कपड़े उतारकर बीच चौराहे पर जमकर पीटा, हुई मौत
डैनी उतपुरे मकडाई समाचर ब्यूरो बैतूल :-
बैतूल जिले की तहसील मुलताई थाना क्षेत्र के बरई गाव में एक युवक की पीट कर हत्या कर दी गई युवक ने डायल 100 को सूचना दी कि गांव में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर उसकी दावत उड़ाई है। इससे गुस्साए आरोपियों ने युवक को आधी रात को चौराहे पर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा इससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धो को भी पकड़ा है
एसडीओपी सुश्री नम्रता सोदिया ने बताया कि गुरुवार रात दुर्गेश 27 पिता हीरालाल गिरहारे ने डायल 100 को सूचना दी थी गांव में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार किया है ।
इस सूचना पर सरपंच विजय बोबड़े पंचू व अन्य युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई पता चला कि दुर्गेश ने झूठी शिकायत की है इस पर दोनों पक्षों को समझा कर वापस भेज दिया गया था।
दुर्गेश की मां पार्वती बाई ने बताया कि गॉव के मोहन दयाराम सुदामा अन्य साथियों के साथ घर में घुसे और हमारे साथ मारपीट करते हुए दुर्गेश को जान से मारने की धमकी दी साथ ही माता-पिता को भी लात घुसो से मारा परिवार वालों ने बताया कि सभी आरोपी दुर्गेश के वापस घर से बाहर आने का इंतजार करने लगे दुर्गेश की पत्नी दुर्गा ने बताया कि आरोपीयो ने मेरे पति को चौक पर ही रोक लिया उसे पाइप बेल्ट और डंडों से मारा और उसके कपड़े उतार कर पिटाई की इससे वहां अधमरा हो गया।
परिजन सुबह 4:00 बजे उसे लेकर सरकारी हॉस्पिटल मुलताई पहुंचे जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया परिजन उसे बैतूल ले जाने के बजाय तत्काल प्राइवेट क्लीनिक ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
इनका कहना है।
दोनों पक्ष नशे में धुत थे। घटना की वजह हिरण मारने की सूचना थी। मृतक दुर्गेश पेशे से ड्राइवर था मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाये है हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सुश्री शिमाला प्रसाद
एसपी बैतुल

