jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

ब्रेकिंग न्यूज़ : तवाडैम से 30 अक्टूबर से छूटेगा पानी हरदा – होशंगाबाद के किसानों को सिंचाई में होगा फायदा

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। नर्मदापुरम होशंगाबाद में तवाडैम से 30 अक्टूबर से रबी सीजन की गेहूं, चना फसलों में सिंचाई के लिए मुख्य नहर में पानी छोड़ा जाएगा। तवा बांध के बाई ओर की मुख्य नहरों से पानी छोड़ने से हरदा और इटारसी, होशंगाबाद, सिवनी-मालवा के हजारों किसानों को फायदा होगा। नहर में पानी छोड़ने का निर्णय शनिवार को तवा परियोजना इटारसी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया है। पिछले साल 8 दिन देरी से नहर में पानी आएगा। पिछले साल 22 अक्टूबर को पानी छोड़ा गया था। 123 दिनों तक किसानों को नहर से पानी मिला था। 30 अक्टूबर से चार माह यानि 120 दिन तक सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिलेगा। शनिवार को कार्यपालन यंत्री आईडी कुमरे की उपस्थिति में बैठक में एसडीओ, उपयंत्री और किसान उपस्थित रहे। रबी सिंचाई के लिए तवा बांध की बाई ओर की मुख्य नहर में पानी दिए जाने पर निर्णय हुआ। कार्यपालन यंत्री कुमरे ने बताया उपनहरों में जल प्रवाह के समय हेड-अप नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर किसान शंभूदयाल पटेल, रामफल पटेल, राजेन्द्र सिंह तोमर, प्रेम नारायण, भोजराज चौरे, बंसत झलिया, राजेश रावत, सुंदर लाल, मनीष चौधरी, बारेलाल चौरे, राकेश सिंह तोमर उपस्थित रहे।