मकड़ाई समाचार हरदा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में विकासखंड खिरकिया में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अनिल कुमार शर्मा को कोरोना संक्रमण हुआ था, परंतु वे कोरोना से जंग हार स्वर्गवासी हो गए। कोविड से संक्रमण पश्चात स्वर्गवासी कर्मचारियों के पात्र परिवारजन को म.प्र. शासन द्वारा त्वरित रूप से अनुकम्पा नियुक्तियां प्रदान की गई है। विभाग में सामान्य श्रेणी के पद नही होने से किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल द्वारा किए गए विशेष प्रयासों से शासन द्वारा सांकेतिक पद स्वीकृत कराकर, नियुक्तियां कराई गई। विभाग द्वारा इसी अनुक्रम में स्वर्गीय अनिल शर्मा के ज्येष्ठ सुपुत्र पुखराज शर्मा को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई तथा संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा गुरुवार को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश जारी कर संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास , सागर संभाग के अधीन पदस्थापना सौंपी गई। स्वर्गीय अनिल शर्मा के पुत्र पुखराज शर्मा को कृषि मंत्री कमल पटेल के करकमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा शुभकनाएं प्रदान की गई।
ब्रेकिंग
