मकड़ाई समाचार हरदा। हंडिया एनएच 59 पर तलाई टप्पर के पास चार्टेड बस एवं मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। बस के अगले टायर के नीचे मोटरसाइकिल आ गई। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। एक अन्य भी घायल है। घटना के बाद मौके पर हंडिया थाना पुलिस कार्यवाही कर रही है। दोनो घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
ब्रेकिंग
