jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

भाजपा ने सवा करोड़ गरीबों को सपना किया पूरा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मानवाधिकार सिर्फ नारा नहीं बल्कि संस्कार होना चाहिए। लोक नीति का आधार होना चाहिए। पीएम शुक्रवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने एक डाक टिकट और एनएचआरसी की वेबसाइट के नए संस्करण की शुरूआत की ।
पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों की ये बहुत बड़ी उपलब्धि रही है कि इस दौरान गरीब, वंचित, शोषित, समाज के दबे-कुचले व्यक्ति की गरिमा को, उसके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए गंभीर प्रयास हुए हैं। अब तक सवा करोड़ से अधिक भाई-बहनों को घर का अधिकार मिल भी चुका है।
पीएम ने कहा कि गरीब को खुले आसमान के नीचे, मौसम के थपेड़े सहने पड़े, ये भी तो उसके अधिकार का हनन ही है। इस स्थिति से उसको बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर बेघर-गरीब को आवास देने का अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि शौचालय न होने की मजबूरी में गरीब भीतर ही भीतर अपमान महसूस करता था।