jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन, भारत जोड़ो यात्रा का ब्रांड अम्बेसडर किया नियुक्त

मकड़ाई समाचार हरदा। आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला हरदा ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन NSUI जिलाध्यक्ष योगानंद राजपूत ने किया।

भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक योगेश चौहान ने बताया कि संगठन की आगामी नवम्बर माह में मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में हरदा अपनी पूरी सहभागिता निभाने एवं महाविद्यालय प्रचार-प्रसार हेतु महाविद्यालय परिसर का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया। कार्यकारिणी में अंचल विश्नोई को महाविद्यालय अध्यक्ष, पवन विश्नोई एवं हरिओम गुर्जर को उपाध्यक्ष, महाविद्यालय प्रभारी पवन विश्नोई, रिषभ जाट को सह प्रभारी, आयुष सोलंकी को संगठन मंत्री, महामंत्री अज्जू विश्नोई, सचिव आदर्श तारे, सह सचिव आशुतोष गुर्जर, कालेज प्रभारी राजा विश्नोई, मिडिया प्रभारी अभिशेख ठाकुर को नियुक्त किया है।

- Install Android App -

भारत जोड़ो यात्रा में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हेतु में अंचल विश्नोई को ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया। आगामी समय में आप भारत जोड़ो यात्रा का अपने महाविद्यालय में प्रचार-प्रसार करेंगे। आगामी माह में यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। जिसकी सम्पूर्ण तैयारिया संगठन स्तर पर चल रही है। हरदा जिला भारत जोड़ो यात्रा में अपनी पूरी सह भागिता प्रदान करेगा।

जिला उपाध्यक्ष हाजी मुजाहिद अली ने बताया कि जल्द ही पुरे जिले की कार्यकारिणी ब्लाक स्तर पर गठन की जावेगी उक्त कार्यक्रम में NSUI महासचिव कृष्णा विश्नोई, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सुलेमान, मुकेश यादव, श्यामलाल गंगवाल, प्रियेश चौहान, सुमित तिवारी, नमन मालवीय, कुलदीप पटेल, प्रमोद केवट एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।