jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के काफिले में शामिल बाइक मवेशी से टकराई, एक की मौत

बाइक सवार के साथ यह हादसा हुआ वह चंद्रशेखर आजाद रावण के स्वागत व साथ चल रहे काफिला का इंटरनेट मीडिया पर लाइव दिखा रहा था

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सागर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्राशेखर आजाद रावण रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके स्वागत के लिए भाेपाल मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। स्वागत के बाद वाहनाें का काफिले उनके पीछे-पीछे आ रहा था, इसी काफिले की एक बाइक सड़क पर चल रहे मवेशी से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस बाइक सवार के साथ यह हादसा हुआ वह चंद्रशेखर आजाद रावण के स्वागत व साथ चल रहे काफिला का इंटरनेट मीडिया पर लाइव दिखा रहा था।

जानकारी के मुताबिक आजाद रविवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर आए थे। उनके स्वागत में भोपाल मार्ग पर काफिला निकाला जा रहा था। इसी काफिले में सेमा ढाना गांव के 18 वर्षीय शैलेंद्र पिता कलू अहिरवार भी शामिल थे। वे एक बाइक पर अपने साथी के साथ इंटरनेट मीडिया पर पूरे कार्यक्रम लाइव दिखा रहे थे। काफिले में चलने के दौरान ही एक मवेशी सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक उससे टकराकर गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार उन पर चढ़ गई। टक्कर मारने वाली कार काफिले में शामिल नहीं थी। टक्कर मारने के बा कार चालक भाग निकला। वहीं हादसे की खबर लगते ही काफिले को रोका गया। तत्काल ही घायल शैलेंद्र अहिरवार व उनके साथी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां शैलेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।