jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

भोपाल के पत्रकार ने दी ट्विट कर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती 10 मिनिट में कर दूंगा एक्सपोज

मकड़ाई समाचार भोपाल। पत्रकार गोविंद गुर्जर ने कहा ‘कोई भी धर्म पाखंड और अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता’, कई लोग समर्थन में आए. बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में उन्होने पत्रकारों के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है, उसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद गुर्जर ने उन्हें चुनौती दी है और कहा है कि वो उनके पाखंड का खुलासा दस मिनिट में कर देंगे।

अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उसने फिर बवाल मचा।

- Install Android App -

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार और चमत्कारों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनके ऊपर जादू टोना और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उनपर जादू टोने और अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप है। लेकिन बाबा लगातार इन आरोपों को नकारते रहे हैं और उनके पक्ष में भक्तों की बड़ी भीड़ भी है जिसमें आम आदमी से लेकर नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन और तमाम सेलिब्रिटी शामिल है। इसी बीच एक टीवी चैनल के पत्रकार से बात करते हुए और लोगों के ‘मन की बात’ जान लेने का डेमो देते हुए उन्होने जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने फिर बवाल मचा दिया है। उन्होने कहा कि ‘आज के बाद अब अंधविश्वासी कहना बंद कर देना वरना नंगा कर दिया जाएगा। हम हनुमान जी के सेवक हैं उनकी कृपा को पाया है। आज के बाद हम किसी को प्रमाण पत्र नहीं देंगे और सफाई नहीं देंगे ये शपथ गद्दी से लेते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार ने दी चुनौती
अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भोपाल के एक वरिष्ठ पत्रकार गोविंद गुर्जर ने चुनौती दी है। उन्होने कहा है कि वो सिर्फ दस मिनिट में उनके पाखंड को एक्सपोज़ कर देंगे। गोविंद गुर्जर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘दुनिया बनाने वाली शक्ति के अलावा कोई नहीं,जो किसी के मन की बात जान सके,ऐसे दावे ट्रिक्स और चालाकी से ज्यादा कुछ नहीं, हैरानी है ऐसे लोगों पर, जो मौका मिलने पर भी धीरेन्द्र जी के इस पाखंड को एक्सपोज नहीं कर सके! मैं देता हूं चुनौती,10 मिनट में पर्चे के पाखंड को एक्सपोज कर सकता हूं।