jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

भोपाल : विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी कार्यशाला 20 मई को

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 20 मई को भोपाल में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में केंद्रीय निर्वाचन आयोग से आए प्रशिक्षकों द्वारा मशीनों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- Install Android App -

ईवीएम मशीन का होगा प्रशिक्षण – कार्यशाला में अधिकारियों को मशीनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, जिससे मतदान के समय किसी तरह की कोई समस्या न आए। अधिकारी प्रशिक्षण लेने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को मशीन के बारे में बताएंगे। जिससे चुनाव के समय मशीनों का सही से उपयोग किया जा सके।
मतदाता सूची में नाम जोड़े जा रहे हैं – इधर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन शाखा भोपाल द्वारा मतदाता सूची अपडेशन का काम अभियान के तहत किया जा रहा है। वहीं वोटर आइडी से आधार लिंक करने का कार्य भी किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाता सूची में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाओं के नाम विशेष रूप से जोड़े जा रहे हैं। वहीं जो मतदाता जिले में नहीं हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। विधानसभावार क्षेत्रों में हर मतदाता का वोटर आइडी कार्ड आधार से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि जिले में 20 लाख 1050 मतदाता हैं।