jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

मतदाताओं के पास मिठाई के डिब्बे में पहुंचाए जा रहे थे 5-5 सौ के नोट, पुलिस ने पकड़ा

डिब्बे में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के पर्चे भी निकले, पुलिस कर रही है हब मामले की जांच

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़-निवाड़ी। किसी भी चुनाव में मतदाताओं को पैसे देकर मत खरीदने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन मामला सिद्ध नहीं हो पाता। लेकिन निवाड़ी में पुलिस ने ऐसे ही मामले को पकड़ लिया। जब निवाड़ी के वार्ड क्रमांक एक में मिठाई के डिब्बे में 5-5 सौ रुपए के नोट निकले। पुलिस मिठाई के डिब्बों को जप्त कर लिया है। डिब्बे में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा प्रत्याशी सरोज पत्नी विनोद प्रजापति के पर्चे भी निकले हैं।

जानकारी के अनुसार निवाड़ी के वार्ड नंबर 1 में स्थानीय लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी को मिठाई के डिब्बे में पांच सौ का नोट बांटने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर निवाड़ी कोतवाली नरेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मिठाई के डिब्बे को ज़ब्त कर लिया। जब मिठाई के डिब्बों को खोला गया तो उसमें पांच पांच सौ के नोट व भाजपा प्रत्याशी के पर्चे निकले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं निर्दलीय महिला प्रत्याशी कुंवर बाई ने निवाड़ी कोतवाली पहुंच कर बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत की है जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता जांच में जुटी हुई है।इ स संबंध में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विनोद प्रजापति का कहना है कि मुझे विरोधियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक वीडियो बनाकर फंसाए जाने का जाल बिछाया है। जिससे उन पर पर मामला भी दर्ज हो और उनकी छवि भी धूमिल हो। साथ ही चुनाव के दौरान उनके मतों पर भी असर पड़े। टीआइ नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। नायब तहसीलदार हनुमंत सिंह भी कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ले रहे हैं।