jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

HARDA NEWS : ट्रेन के सामने आकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई समाचार हरदा। सोमवर सुबह रहटा रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। स्टेशन प्रबंधक को ट्रेन के पायलट ने सूचना दी थी कि, सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आस-पास गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर पलवेल एक्सप्रेस हरदा स्टेशन से खंडवा की ओर जा रही थी। इस दौरान पटरी पुल के पास खंभा नंबर 667/2526 के पास चलती ट्रेन के सामने लगभग 35 से 40 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली है।

- Install Android App -

स्टेशन प्रबंधन से मिले मेमो के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल से युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने बताया कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। वहीं पैर के पंजे भी पूरी तरह से कट गए है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते शव को मोर्चरी में रखा गया है।