jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Harda news : सायबर सेल टीम को मिली सफलता, लगभग 10 लाख कीमत के 50 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाएं

मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन में गुम हुए मोबाईल ट्रेस करने में सायबर सेल को मिली सफलता सायबर सेल हरदा ने वर्ष 2021 2022 में गुम हुए मोबाईल जिनकी कीमत 9-10 लाख रु थी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोविया के निर्देशों के परिपालन में सायबर सेल हरदा में कार्यरत प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर एवं सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे, मयंक चौहान द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त एवं थानों से आये गुम मोबाईलों के आवेदन को एकत्रित कर तकनीकी सहायता से विगत बर्ष में गुम हुए कुल 50 नग मोबाईल को खोजने में सफलता प्राप्त की है।

- Install Android App -

इन 50 मोबाईलों को संबंधित थानो को सूचित कर मोबाईलो को पुलिस कब्जे में लिया है मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुला कर गुम हुए मोबाईल आवेदकों को सुपुर्द किए। गुम हुए मोबाईल को प्राप्त कर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया। इन 50 मोबाइलों की कीमत अनुमानित 09 से 10 लाख रुपये है। इन मोबाईलों में ओप्पो रेडमी रियलमी वीवो सेमसंग एवं अन्य कम्पनी के मोबाईल खोजे गए हैं। जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा मालिकों को सुपुर्द किया गया। पूर्व मे भी सायबर सेल हरदा द्वारा गुम हुए मोबाईलों को आवेदकों तक वापिस पहुंचाया गया है।