jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन 30 जनवरी को

मकड़ाई समाचार हरदा। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर 30 जनवरी को ‘‘मद्य निषेध संकल्प दिवस” के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान मादक/द्रव्यों के सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए, इनसे होने वाले दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराया जाकर, उन्हें नशा छोडने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस पर स्वेच्छा से मादक द्रव्यों तथा मदिरा पान त्यागने हेतु संकल्प दिलाना एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाने का कार्य भी किया जाएगा। नशामुक्ति के पक्ष में वातावरण का निर्माण किया जाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य होगा।

- Install Android App -

      उपसंचालक सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण हरदा विद्यालय, महाविद्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत, स्वैच्छिक संस्थाएं द्वारा सेमीनार, वर्कशॉप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प दिवस हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के निर्देश दिये हैं।