jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

मध्य प्रदेश : अगले दो-तीन दिन दोपहर और शाम में बारिश आंधी के आसार रहेंगे

मौसम विभाग ने 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से दो राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश में इस साल गर्मी के मौसम में बरसात सा अहसास हो रहा है। यहां गर्मी के इस सीजन में 348 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 1 मार्च से 29 मई यानी 90 दिनों में 77.1 मिमी पानी बरसा है, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 17.2 मिमी बारिश होनी चाहिए। आंधी-बारिश के चलते 120 वर्षों में पहली बार गर्मी के 47 दिन में सामान्य से कम तापमान रहे। गर्मी में ज्यादा बारिश वाले देश के तीन राज्यों में मध्यप्रदेश भी शामिल है। सबसे ज्यादा गुजरात में 836 फीसदी तो दादर नगर हवेली में 525 फीसदी ज्यादा पानी बरसा।

सबसे ज्यादा बारिश हुई

- Install Android App -

प्रदेश के 12 जिलों में 500-1000 फीसदी तक ज्यादा मेघ बरसे। वहीं तीन जिलों में सामान्य बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी सीहोर जिले में गिरा। यहां 90 दिनों में 136.6 मिमी यानी 1088 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। जबकि यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 11.5 मिमी है। यही नहीं, सीहोर देश के उन 10 जिलों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई।

नरसिंहपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 41 डिग्री रहा। सीधी में 40.8 डिग्री तो खरगोन में 40.2 डिग्री तापमान रहा। नरसिंहपुर में रात का पारा भी सबसे ज्यादा 23 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम और सीधी में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, रीवा, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, अनूपपुर, मुरैना और ग्वालियर में 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भिंड, सिवनी और सतना में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पन्ना और छतरपुर में बूंदाबांदी के साथ हवा की गति 25 किलोमीटर रही। टूरिस्ट प्लेस की बात करें तो चित्रकूट, अमरकंटक, संजय दुबरी में 40 किमी की रफ्तार से हवा चली। वहीं मैहर और पेंच में हवा की रफ्तार 60 किमी रही।

बारिश और आंधी के आसार बने रहेंगे

मौसम विभाग का कहना है अगले दो-तीन दिन दोपहर और शाम में मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश और आंधी के आसार बने रहेंगे। अभी दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना है। यह घेरा पश्चिम मध्य प्रदेश तक सक्रिय है।अगले 3 दिन बारिश के साथ 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।वही गुना और श्योपुर में ओले गिरने की आशंका है। इंदौर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के साथ अनूपपुर, जबलपुर, मंडला और सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हवा की रफ्तार तेज हो सकती है।