jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

मप्र शासन के उद्योग मंत्री, मिट्टी की बेटी सानिका की उपलब्धियों से हुए अचंभित 51 हजार की दी प्रोत्साहन राशि

धार: मातेश्वरी विधा मंदिर इंडोरमा जिला धार के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उधोग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह जी दत्तीगॉव, विशेष अतिथि के रूप में ओर बाल फ़िल्म कलाकार ओर प्रखर वक्ता सानिका पटेल मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतिथियो ने माँ सरस्वती की स्तुति एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर मातेश्वरी स्कूल के बच्चो ने काफी प्रेरणादायक प्रस्तुतिया पेश की। जिसकी सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सराहना की।

- Install Android App -

बाल कलाकार सानिका पटेल के सँघर्ष एवं उपलब्धियो के बारे में जब उधोग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह जी दत्तीगॉव को बताया की छोटी सी उम्र मे सानिका ने कई किर्तिमान स्थापित किये सानिका हर जनहित के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती है सानिका की फ़िल्म ऑस्कर तक नामांकित हुई तो उन्होंने 51 हजार की प्रोत्साहन राशि पुरषस्कार स्वरूप प्रदान की

सानिका ने वार्षिकउत्स्व पर सम्बोधीत करते हुए कहा की शिक्षा वो शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया बदल सकते है शिक्षा के साथ साथ हमारी आदतों ओर व्यवहर पर ध्यान देकर चारित्रिक रूप से योग्य बनकर एक अच्छे नागरिक बनना होगा हमें पढ़ाई के साथ साथ हमें अन्य स्कीलो पर भी ध्यान देना होगा

आयोजन का संचालन श्री रामनारायण जी चौधरी ने बखूबी से किया एवं कार्यक्रम के समापन पर मातेश्वरी ग्रुप के डायरेक्टर श्री हरदेवसिंह जी ने आभार व्यक्त किया।