jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत, चार गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार सीधी। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले मौके पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। विधवा महिला झोपड़ी में अपने दो बच्चों के साथ घटना के दौरान मौजूद रही। बताया गया है कि आरोपित शराब के नशे में भी थे। महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गए सरिया को डॉक्टरों ने निकाल लिया है।

पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला झोपड़पट्टी में दुकान संचालित कर जीविकोपार्जन कर रही थी। आरोपित महिला को आवाज लगाकर पानी मांग रहे थे जिस पर महिला ने पानी नहीं होने की बात कही। जिसके बाद आरोपित झोपड़ी तोड़कर महिला के अंदर घुस गए। आरोपितों ने पहले बारी-बारी से दुराचार किया इसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया। महिला को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया इसके बाद संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक देखरेख में महिला गांधी इलाज किया जा रहा है।

- Install Android App -

अंजूलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला को कुछ गर्म कपड़े दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच चल रही है। आरोपित शराब के नशे में पानी और गुटका मांग रहे थे। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद पहलुओं को स्पष्ट जांच करेगी।

यह है मामला

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की मौत 4 वर्ष पहले हो गई थी। रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर में बच्चों के साथ थी। रात करीब 12 बजे आरोपित पहुंच गए और गुटखा और पानी मांगने लगे। महिला उनकी बातों से समझ गई कि यह सभी शराब के नशे में हैं ऐसे में उसने पानी और गुटखा देने से मना कर दिया। घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में भर्ती कराया गया है।