jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

महिला से अश्लील हरकत करने के मामले में एसआई को भेजा जेल

मकड़ाई समाचार हरियाणा | फिरोजपुर झिरका थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश चंद को अश्लील हरकत करने के आरोप में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया| वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को गुरुवार को एक विकलांग महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह मामले की जांच के एवज में पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया था| पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। झिरका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने करीब डेढ़ माह पहले अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी| शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि जेठ उसके साथ मारपीट करता था|उससे पैसे आदि लूट लिए गए और घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद उपनिरीक्षक जगदीश चंद को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप है कि जगदीश चंद पीड़िता को पूछताछ के लिए थाने बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकत करता था| वह उस पर अश्लील बातें कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। साथ ही जांच के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर जगदीश सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करता था|