इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक लाख के इनामी माफिया जीतू सोनी के फरार भाई महेंद्र सोनी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र सोनी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। इसे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गुजरात में अमरेली से हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम इसकी आधिकारिक गिरफ्तारी दर्शाएगी। इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महेंद्र सोनी और उसका भाई जीतू सोनी दोनों ही कई महीनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को जीतू सोनी की जानकारी भी मिल गई थी। वह मुंबई के एक पॉश इलाके में छुपा हुआ था, लेकिन भाई महेंद्र की गिरफ्तारी की भनक लगते ही जीतू उस जगह से भाग गया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस को महेंद्र की मानव तस्करी समेत दो मामलों में तलाश थी। फिलहाल टीम उसे इंदौर ला रही है। हनी ट्रैप कांड का खुलासा होने के बाद जीतू सोनी पर पुलिस ने 56 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थी वहीं करीब 40 प्रकरणों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को भी अलग-अलग मामलो में आरोपी बनाया है। महेंद्र सोनी पर इंदौर के पलासिया थाने में धारा 370 के तहत एफआईआर दर्ज है।
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले...
डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना
हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी
CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क...
भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
