jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में गरजे राहुल गांधी, बोले- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए आज मध्यप्रदेश का मौसम कई जिलों में बारिश का दौर जारी ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली... छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने सोडलपुर की चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम सोडलपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे और टिमरनी के एसडीएम महेश बडोले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

सोडलपुर निवासी महेश, रामदीन और तुलाराम ने सीईओ सिसोनिया को आवेदन देकर बताया कि बिजली का बिल बहुत अधिक आ रहा है, जिस पर उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को शनिवार को एक विशेष शिविर लगाकर सोडलपुर के ग्रामीणों के बिजली बिलों में सुधार की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, क्योंकि रोड के दोनों और स्कूल हैं और सड़क दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सोडलपुर से मनियाखेड़ी के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के आसपास नाली निर्माण की मांग की, जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों को नाली निर्माण के लिए कहा।

- Install Android App -

सोड़लपुर निवासी विधवा महिला श्रीमती सीमा पवार ने चौपाल में बताया कि उसकी विधवा पेंशन की राशि में से आवास लोन की किश्त काटी जा रही है, जिससे उसके दो बच्चों का पालन पोषण कठिन हो रहा है, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन की राशि से आवास लोन की राशि न काटी जाए क्योंकि पेंशन, परिवार के पालन पोषण के लिए दी जाती है। सोडलपुर निवासी दिव्यांग रामभरोसे ने ट्राईसाईकिल की मांग की, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को ट्राई साइकिल दिलाने के निर्देश दिये।

चौपाल में ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए
इस दौरान सीईओ सिसोनिया ने 13 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, 3 हितग्राहियों को फौती नामांतरण तथा 1 हितग्राही को रजिस्ट्री नामांतरण प्रमाण-पत्र वितरित किये। सीईओ श्री सिसोनिया ने सोडलपुर निवासी ब्रजकिशोर पिता पुनमचंद डोंगरे, मोहनलाल पिता हुकुमचन्द, पुष्पा दिनेश, विनोद देवराम माणिक, जितेन्द्र गंगाराम चौरे, हेमन्त शोभाराम मालवीय, शिवराम देवीलाल दांदरे, सीमा राधेश्याम मंडराई, संजय शिवराम, पुष्पा दिनेश मालवीय, मुकेश हिरालाल, दिनेश राधेलाल नागरे व पुष्पा दिनेश को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किये। उन्होने इस दौरान विनोद नानकराम गुर्जर, रविशंकर भागीरथ व दिनेशचन्द्र बेनीप्रसाद को फौती नामांतरण प्रमाण-पत्र तथा द्वारकाप्रसाद प्रेमनारायण को रजिस्ट्री नामांतरण संबंधी प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बालिका कुमारी तन्वी भाटी को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।