jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

सब्जीमंडी के पास उड़ती धूल से परेशान व्यापारी और आमजन, नपा भी नही दे रही ध्यान

हरदा।मौजूदा हालात मे लोग सर्दी खांसी बुखार से परेशान है। मौसम परिवर्तन के साथ साथ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते लोग डाक्टरो के चक्कर लगा रहे है। वहीं नगर का मुख्य मार्ग प्रताप टाकिज चौराहे से लेकर विवेकानंद काम्पलेक्स होते हुए सब्जी मंडी स्थित स्टेट बैंक के सामने तक का मार्ग बहुत ज्यादा धूल से सराबोर हो रहा है।

मार्ग किनारे दुकानदार हो रहे परेशान 
परशुराम चौक  से लेकर स्टेट बैंक के सामने तक के मार्ग के किनारे के व्यापारी  धूल मिट्टी उड़ने से  परेशान  हो रहे है। उनके फल फ्रूट व अन्य खाद्य सामग्री पर धूल चिपक रही है। जिससे ग्राहक इस प्रकार सामग्री लेने में हिचकिचा रहा है। वही इस मार्ग पर नाष्ते की  होटल भी है। जिनका कहना हेे कि यहां उड़ने वाली धूल दुकान के अंदर तक आ रही हेै। शाम के समय तो यह बहुत ज्यादा नजर आती है स्थिति यह होती है कि सामने से आने वाला वाहन भी नजर नही आता है। जिससे यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

- Install Android App -

सांस की  बिमारी का बना खतरा
मार्ग पर उडती धूल  यहां पर  आने वाले लोगो के लिए परेषानी का सबब बनी हुई। वर्तमान में उडती धूल लोगो को सांस की बिमारी दे सकती है। धूल फेफड़ो में जाकर कफ और  सांस की बिमारी के रुप में जम सकती है। धूल कण फेफड़ो तक पहुंचते है तो इंसान को खांसी शुरु हो जाती है। इसिलिए धूल धूंए से बचने की सलाह चिकित्सक लोगो को देते है। मगर शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र होने से लोगो का यहां पर आना जाना लगा रहता है।

यहां से  गुजरते भारी वाहन
इस मार्ग पर ट्राफिक का भारी दबाब हमेशा बना रहता है। यह हरदा-बैतूल -खंडवा ,भोपाल हरदा खंडवा मुख्यमार्ग इसी रास्ते से होकर जाया जाता है। दिन भर में लोडिग और सवारी वाहन करीब 200-250 इसी मार्ग से गुजरते हैै।इस कारण यहां पर ट्राफिक दबाब बना रहता है।इससे मार्ग पर धूल उड़ना बाजिब है। मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नही दिया गया है।

निर्माण कार्य में लापरवाही
मार्ग किनारे के दुकानदारो का कहना है कि नगरपालिका इस स्थान पर सफाई कर्मचारी से काम नही कराती है इससे यहां पर धूल जमा होती  है अगर यहां पर पानी का छिड़कांव हो साथ रोड का मरम्मत कार्य सही हो जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।नही तो आमजन और व्यापारी ऐसे ही परेशान होते रहेगेे