jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

मौसम विभाग ने जारी किया 12 घंटे का अलर्ट, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की संभावना,प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि हो सकती है

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बदले मौसम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रहे हैं और ओला वृष्टि भी हुई है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी केर साथ बारिश हो रहे हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि हो सकती है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, राजनादगांव, कवर्धा, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सहित अन्य जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से बदले मौसम की वजह से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और एक अन्य पूर्वोत्तर राजस्थान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में स्थित है। क्षोभ मण्डल के निचले स्तर में तमिलनाडु से उत्तर कोंकण तक एक ट्रफ,वायु विच्छिन्नता मौजूद है। आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।