jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

युवती से किया रेप, बनाया अश्लील Video, उसके होने वाले पति को भेज दिया वीडियो, फिर टूट गई शादी…

युवती का विवाह तय होने पर दूल्हे के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर शादी भी तोड़वा दी

बस्ती। एक युवती ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। युवती का विवाह तय होने पर दूल्हे के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर शादी भी तोड़वा दी।

- Install Android App -

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उनके गांव का रहने वाले श्रीकेश उनकी ही बिरादरी का है। 2017 में एक दिन उसने अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बोला कि अगर किसी को घर पर बताओगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसी बात का फायदा उठाकर वह उसने डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। उसे एक मोबाइल भी दे दिया और झांसा दिया की तुमसे ही शादी करेंगे। आरोप है कि 2018 में गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर आरोपी ने एक फोटो वायरल कर भेज दी।

इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो शिकायत की। बातचीत के आधार पर दोनों पक्ष में सुलह हो गया। इसके बाद आरोपी श्रीकेश ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी कराने के लिए बड़ी बहन के पास मुंबई भेज दिया। जीजा ने उसकी शादी भी तय करा दी. इसकी भनक आरोपी श्रीकेश को लग गई। इसके बाद उसने पीड़िता के होने वाले पति और उसके परिजनों का फोन नंबर पता कर अश्लील वीडियो उनके मोबाइल पर भेज दिया। जिससे युवती की शादी टूट गई।