jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रहटगांव : 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, जयस के आह्वान पर बंद रहा रहटगांव बाजार !

हरदा : रहटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की आदिवासी मासूम बच्ची के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया था। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया। इसी की मांग को लेकर आज रहटगांव बाजार बंद रहा।

- Install Android App -

सामाजिक संगठन जयस के जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया, वरिष्ठ समाजसेवी धनसिंह भलावी, सत्यनारायण सुचार सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगो स्थानीय व्यापारियों ने और करणी सेना, ओबीसी महासभा ने भी इस बंद का समर्थन किया। और दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, और कड़ी कार्यवाही की मांग की।
मालूम हो की पांच साल की मासूम के साथ जो हेवनियत की गई। उससे सभी समाज में आक्रोश है। हालाकि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। वही फरार आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी रखा गया है। इधर पीड़िता के परिवार के लोग अभी भी सदमे है। वही जयश ने आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा देने की मांग के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग रखी है। मालूम हो की मासूम का इलाज भोपाल में चला। उसके शरीर पर बीस जगह निशान थे।