के.के. यदुवंशी –
सिवनी मालवा : शहर से 8 किलोमीटर दूर श्रद्धा के केंद्र भिलट देव के पास बना विशाल रामदेव मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल बाबा रामदेव जी का जम्मा जागरण का आयोजन किया गया है बाबा रामदेव के भक्ति संजीत अग्रवाल दिलीप अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष में बाबा रामदेव जी का जमा जागरण का आयोजन रखा गया है जिसमें उदयपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि आचार्य के द्वारा बाबा रामदेव के भजन कि प्रस्तुति की जाएगी बाबा रामदेव समिति के सदस्य के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है सोमवार को नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है इसीलिए बाबा रामदेव के भक्तों के द्वारा भव्य बाबा रामदेव के भजनों का आयोजन किया जा रहा है सोमवार दोपहर से भजन शुरू हो जाएंगे बाबा रामदेव जी के भक्तों ने शहर के श्रद्धालु से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

