jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज,,समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की

मकड़ाई समाचार भोपाल| बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में राजस्थान का दौरा किया हालांकि यहां वे विवादों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। उन पर उदयपुर में केस दर्ज किया गया है। इधर राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज किए जाने के बाद एमपी में उनके समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की है।

- Install Android App -

राजस्थान के उदयपुर और राजसमंद में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर केस दर्ज किया गया है। उनपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है, बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने संबोधन में एक खास रंग का झंडा हटाकर भगवा झंडा लगाने की बात कही थी। उनके भाषण के बाद कुछ लोग उग्र हो उठे थे। कुछ युवाओं ने भगवा झंडा लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उनके भड़काऊ भाषण से ही प्रेरित होकर युवाओं ने भगवा झंडा लगाने का प्रयास किया था।
बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उदयपुर व राजसमंद में धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने उदयपुर में कथित रूप से भड़काऊ भाषण गुरुवार को दिया था। पुलिस का आरोप है कि एक कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हरा झंडा हटाकर भगवा झंडा लगाने की बात कही थी। गुरुवार को दिए गए उनके इस भाषण का असर हुआ और शास्त्री की बात सुनकर तड़के 3 बजे कुछ युवक भगवा झंडे लेकर कुंभलगढ़ पहुंच गए। यहां युवकों ने भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया। उदयपुर के गांधी ग्राउंड में धर्मसभा में शास्त्री ने कुंभलगढ़ पर भगवा झंडा फहराने उकसाया था। केलवाड़ा पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। शास्त्री को भी आरोपी बनाया। उदयपुर पुलिस ने भी शास्त्री पर केस दर्ज किया है।