jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

“राम और राष्ट्र” पर समझौता नहीं किया जा सकता-आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से 6 साल के लिए हुए निष्कासित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव से पूर्व मप्र, उप्र और महाराष्ट्र में नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं| कोई बीजेपी का दामन थाम रहा है, तो कोई अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नही हैं |

- Install Android App -

विगत दिनों कांग्रेस द्वारा कार्यवाही कर उप्र के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के पार्टी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया उनके ऐक्स हेंडल पर देखने को मिल रही है। उन्होने लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिस पार्टी के युवा नेता अपनी मां का सम्मान नहीं करते वह देश की विरासत को क्या संभालेंगे। कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी तक का सम्मान नहीं है।

कांग्रेस की इन्ही नीतियों की वजह से वरिष्ठ और समर्पित नेता एक  एक कर पार्टी छोड़ कर चले गए। मैं पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्त कर दिया।यह कांग्रेस पार्टी सनातन को खत्म करने और राम का विरोध करने की कसम खा चुकी है। ऐसे लोग देश का भला कभी नहीं करेंगे। मेरा अगला कदम क्या होगा, यह मैं भी नहीं जानता हूं लेकिन 19 फरवरी के बाद काफी कुछ सामने आएगा।

इसी प्रकार से विदिशा से भी राकेश कटारे और उनके सहायोगी कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। इधर महाराष्ट्र से अशोक चाव्हाण भी कांग्रेस से अपना दामन छुड़ा चुके है। लगातार एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहें है।