jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

राहुल गांधी ने अमेरिका में पीएम मोदी पर कसे तंज प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। कांग्रेस  नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी  पिछले कुछ समय से काफी एक्टिव चल रहे हैं। इसी के चलते राहुल इस समय अमरीका के दस दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल कल ही अमरीका पहुंचे। भारतीय समयानुसार  बुधवार, 31 मई की सुबह  राहुल ने कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया|

- Install Android App -

राहुल ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन सरकार का बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, शिक्षा संस्थानों में कमी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना था। राहुल का मानना है कि बीजेपी इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती।   पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भारत में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोचते हैं कि वो सबकुछ जानते हैं।भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल ने कहा कि बीजेपी ने उनकी यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की, पर लोगों के साथ की वजह से बीजेपी कामयाब नहीं हुई।राहुल ने केंद्र सरकार पर देश की एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।महिलाओं को सशक्त करने, उन्हें सरकार और बिज़नेस में जगह देने से महिलाएं सशक्त होंगी।राहुल ने कहा कि भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है। राहुल ने कहा कि सिर्फ मुस्लिमों  दलितों पर  अत्याचार हो रहा है। राहुल ने कहा कि नफरत को नफरत से नहीं, प्यार से हराया जा सकता है। राहुल ने कहा कि वह इसको चुनौती देंगे और लड़ेंगे