jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

रेल्वे ट्रेक पर युवक कर रहा था बाइक स्टंट,अचानक आई ट्रेन हुआ हादसा

मकड़ाई समाचार बीना रेलवे जंक्शन के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात  एक  युवक ट्रैक पर बाइक चलाने पहुंच गया। इसी दौरान नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस आ गई। इंजन की टक्कर से बुलेट सवार उछलकर ट्रैक के बाजू में गिर गया और बाइक कैटल गार्ड में फंस गई। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार  में बाइक के परखच्‍चे उड़ गए।

- Install Android App -

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात्रि करीब 3:35 बजे बीना यार्ड की है। नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम जाने वाली गाड़ी संख्या 12626 प्लेटफार्म पर आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन के सामने ग्राम भरुआ, पोस्ट राजाधाऊ, थाना शाहापुरा, जिला रीवा निवासी ब्रजेश पिता बीबी शुक्ला (35) बाइक क्रमांक एमपी 17 एनए 3945 लेकर ट्रैक पर ट्रेन के सामने आ गया। इंजन की टक्कर से बाइक सवार युवक उछलकर ट्रैक के बाजू में गिर गया, लेकिन बाइक इंजन के कैटल गार्ड में बुरी तरह से फंस गई। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर एसके शर्मा, आरपीएफ स्टाफ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया और रेल कर्मचारियों ने बाइक को काटकर कैटल गार्ड से निकाला। सुबह करीब 4:20 बजे बाइक निकलने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। इस घटना के कारण शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस को होम सिग्‍नल पर करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा। ट्रैक क्लियर होने के बाद दोनों ट्रेनों को तड़के 4:20 बजे के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया