हरदा | जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की संख्या 420435 है, जिसमें से अब तक 364153 लोगों को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले की लगभग 86.6 प्रतिशत आबादी टीकाकृत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले के 68400 लोगों को सेकण्ड डोज भी लगाया जा चुका है। डॉ. जैसानी ने बताया कि कोविड वेक्सीनेशन के लिये शासन से प्राप्त लक्ष्य अनुसार जिले की टारगेटेड जनसंख्या 404635 है, इसमें से 364153 लोगों को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले की लगभग 90 प्रतिशत आबादी को कोविड वेक्सीन का पहला डोज लग चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसानी ने बताया कि हरदा विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 79387 है, जिसमें से 72182 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 90.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। टिमरनी विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 118714 है, जिसमें से 107098 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 90.2 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। खिरकिया विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 116856 है, जिसमें से 98441 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 84.2 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। हंडिया विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 105478 है, जिसमें से 86432 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 81.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसानी ने बताया कि हरदा विकासखण्ड क्षेत्र में 23753 को दूसरा डोज लग चुका है। इसके अलावा टिमरनी क्षेत्र में 18321, खिरकिया में 14138 व हंडिया क्षेत्र में 12188 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले के 68400 लोगों को सेकण्ड डोज भी लगाया जा चुका है।
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे
संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन
खुशियों की दास्ताँ : ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’
यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ!
माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई
हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन?
मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
