मकडाई समाचार बैतूल। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि अमृत महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के जिला प्रभारी पद पर सारनी के युवा समाज सेवी एवं व्यसाययी लोकेश साहू को नियुक्त किया गया है। संगठन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष डैनी उतपुरे ने बताया कि इस प्राचीन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रम जिले में पहली बार आयोजित होगा । इस रंगारंग कार्यक्रम में समाज के 200 से अधिक प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में स्वतंत्रता_आंदोलन में साहू समाज के लोगों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर साहू समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा जिसमें समाज के इतिहास पर आधारित जानकारी के साथ ही समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी भी शामिल रहेगी।
ब्रेकिंग
