jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

वायरल फीवर की चपेट में उज्जैन, हर दिन 2 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल

उज्जैन : जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में पलंग कम पड़ गए। मरीजों को अतिरिक्त गद्दे डालकर उपचार दिया जा रहा है। करीब 2 हजार से अधिक मरीज औसतन इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मौसम के साथ आए बदलाव में खान-पान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है।
जिला अस्पताल के महिला-पुरुष वार्ड वायरल बुखार की चपेट में आए मरीजों से भर गए हैं। वार्ड सी और डी में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। इन वार्डों की क्षमता 60 से 70मरीजों के रखे जाने की है।अतिरिक्त गद्दे आदि डालकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 2000 हजार तक पहुंच गई हैं। पहले औसतन एक हजार से 1200 तक मरीज अस्पताल में इलाज के लिए ओपीडी में आ रहे थे। पिछले 15 दिनों में मरीजों मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।