jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

विश्व कैंसर दिवस पर जानें कैंसर से जुड़े प्रमुख कारण

लोगों को कैंसर के बारे में जागरुक करने और इस जानलेवा बीमारी से होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। साल 2020 में करीब एक करोड़ लोगों ने कैंसर की वजह से अपनी जान गंवाई। सबसे आम कैंसर स्तन, फेफड़े, कोलनरेक्टम और प्रोस्टेट हैं। कैंसर से होने वाली लगभग एक तिहाई मौतें तंबाकू के सेवन, उच्च बॉडी मास इंडेक्स, शराब का सेवन, कम फल और सब्जियों का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तीन तरह के कैंसर सबसे ज़्यादा देखे जाते हैं। इसमें मुंह, बच्चेदानी और स्तन कैंसर प्रमुख हैं।

कैंसर के प्रमुख कारण  :  तंबाकू खाना, शराब और सिगरेट पीना, इन्फेक्शन, मोटापा, सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणें इसके कारण हैं।

कैंसर के लक्षण :  वज़न कम होना, बुखार, हड्डियों में दर्द, खांसी, मुंह से खून आना, शरीर में किसी स्थान पर गांठ होना, महिलाओं में माहवारी का बार-बार अनियमित होना, मुंह में छाले होना।

कैंसर का कोई इलाज नहीं है ?  

कैंसर का इलाज है और अगर पहले स्टेज में इसका पता चल जाए तो पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है।

- Install Android App -

कैंसर छूने से फैलता है ?

कैंसर छूने से फैलने वाली बीमारी नहीं है। ये एक इंसान से दूसरे इंसान को नहीं लगती। ऐसा सिर्फ ऑरगन या फिर टिशू ट्रांसप्लांट के केस में ही मुमकिन है।

डिओडरेंट लगाने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?

अभी यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है कि डिओडरेंट्स स्तन कैंसर का कारण बन सकता है।

जितना ज़्यादा चीनी का सेवन होगा उतना ही ख़तरनाक रूप लेगा कैंसर ?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। कैंसर सेल्स के अलावा शरीर के अन्य सेल्स भी ताकत के लिए ग्लूकोज़ का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ज़्यादा ग्लूकोज़ या शुगर लेने से कैंसर सेल्स को ज़्यादा एनर्जी मिलने लगती है या वे तेज़ी से बढ़ने लगते हैं।