jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

विस्फोटक के साथ गिरफ्तार आरोपितों की जांच करने रतलाम पहुंची एनआइए की टीम

मकड़ाई समाचार रतलाम। राजस्थान के निंबाहेड़ा में विस्फोटक सामग्री के साथ रतलाम के आरोपितों को गिरफ्तार करने के मामले में एनआइए की टीम जांच के लिए रतलाम पहुंची है। सूत्रों के अनुसार एनआइए के अधिकारियों के साथ 20 से अधिक सदस्यों का दल रतलाम पहुंचा है इनमें राजस्थान एटीएस मध्य प्रदेश एटीएस के अधिकारी भी शामिल है। दल गिरफ्तार युवकों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों के तार किन आतंकियों से जुड़े है?

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा से राजस्थान पुलिस ने कार में जयपुर की तरफ जा रहा है रतलाम के रहने वाले आरोपित सैफू उर्फ सैफुल्ला, अल्तमश और जुबेर को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास 12 किलो विस्फोटक सामग्री बम बनाने संबंधी उपकरण जप्त किए गए थे। इसकी खबर फैलने के बाद रतलाम पुलिस ने इनके तीन अन्य साथियों को हिरासत में लेकर राजस्थान पुलिस और एटीएस को सौंपा था। मास्टरमाइंड आरोपित इमरान खान सहित चार अन्य आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की गई।

आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश एटीएस की टीम रतलाम पहुंची थी और आरोपियों के ठिकानों और उनके साथियों के बारे में जांच की थी। वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपितों के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में तीन चार अन्य आरोपितों की भी राजस्थान एटीएस और पुलिस को तलाश है। जो अभी तक गिरफ्तार नही हो पाए है। उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई लेकिन वे नहीं मिले।